Tuesday, May 7, 2024
HomeStatesUttarakhandभाजपा लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही : दीप्ति...

भाजपा लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही : दीप्ति रावत

देहरादून, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस पर महिलाओं को छलने का आरोप लगाया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के एक पूर्व अध्यक्ष विधानसभा में महिलाओं को अधिक जगह देने की बात करते है वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कहते है कि चुनाव में महिला और युवा नहीं बल्कि जिताऊ उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जहां पर कांग्रेस की जीत की संभावना नहीं है वहां पर वह 40%महिलाओं को सीट देने की बात करती है और उत्तराखंड जैसे राज्य में महिलाओं की अनदेखी कर रही है, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा महिलाओं के लिए चलाये जाने वाली योजनाओं को गिनाया और कहा कि भाजपा लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिले इसके लिए महिला मोर्चा प्रयास करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments