भैया दूज का पर्व यहां धूमधाम से मनाया गया

0
460

मसूरी। भैया दूज का पवित्र पर्व पहाड़ों की रानी मसूरी में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाईयों की पूजा कर उनके समृद्धि की कामना की। वहीं भाईयों ने भी बहनों को उपहार दिए व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सुरक्षा का वचन भी दिया। भैया दूज का पर्व यहां धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगा कर पूजा की व हाथ में कलावा बांधा तथा उनकी सुख समृद्धि के लिए नारियल भेंट किया। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा का वचन दिया व उनके दुख सुख में खडे़ रहने सहित उपहार दिए। भारतीय संस्कृति का यह पर्व भाई व बहनों के पवित्र प्यार का प्रतीक है। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान परोसे गये। पर्व को लेकर भाइयों व बहनों के खासा उत्साह व उल्लास देखा गया। इस पर्व को लेकर बहनें लबेें समय से प्रतीक्षा करती हैं।