Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowकारगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित, रमेश चन्द्र गौड़ अध्यक्ष, महासचिव कुशलनन्द...

कारगी व्यापार मंडल की कार्यकारिणी घोषित, रमेश चन्द्र गौड़ अध्यक्ष, महासचिव कुशलनन्द डोभाल बने

देहरादून, कारगी व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक जेपी प्लाजा में आयोजित हुई, जिसमें सभी व्यापारियों के हित में अपने अपने विचार रखे | इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, नई कार्यकॎरिणी में अध्यक्ष रमेश चन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष देव हिन्दवान एवं कुलदीपक नेगी, महासचिव कुशलनन्द डोभाल, संयुक्त सचिव राजेंद्र बहुगुणा, सहसचिव सोनू गुसाईं, कोषाध्यक्ष संजय रयाल चुने गये, जबकि संरक्षक मंडल में राजपाल पयाल, उपेंद्र जुयाल, प्रदीप भोला एवं सुरेंद्र अरोड़ा तथा लेखा परीक्षक एवं कानूनी सलाहकार के रूप में रवि चौहान के साथ साथ सर्व सम्मति से कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।

अंत में अध्यक्षीय भाषण में रमेश चन्द्र गौड़ ने सभी व्यापारियों से आपसी सहयोग एवं सौहार्द रखते हुए व्यापारियों की एकता के लिए आपस में जुड़े रहने का संदेश दिया। बैठक का संचालन महासचिव कुशलानन्द डोभाल ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments