Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandयूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुलोचना ईष्टवाल

यूकेडी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनीं सुलोचना ईष्टवाल

देहरादून,यूकेडी में सुलोचना ईष्टवाल को देहरादून में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर पर महिलाओं का एक मजबूत संगठन तैयार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उत्तराखंड को संवारने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि जल्दी ही महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपेंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान यूकेडी महिला मोर्चा से सविता श्रीवास्तव, सरोज रावत, मंजू रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments