Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandभाजपा कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देना राज्य का अपमान : संजय भट्ट

भाजपा कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देना राज्य का अपमान : संजय भट्ट

देहरादून, आप ने तीलू रौतेली पुरस्कार की चयन समिति पर सवाल खड़े किए हैं। आप प्रवक्ता संजय भट्ट ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को पुरस्कार देना उत्तराखंड का ही नहीं, बल्कि वीरांगना तीलू रौतेली का भी अपमान है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संजय भट्ट ने धामी सरकार की तीलू रौतेली पुरस्कार को लेकर चयन समिति को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कार सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, वीरता, साहस, खेल पर्यावरण आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को दिया जाता है, लेकिन पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने इस पुरस्कार का राजनीतीकरण करते हुए इसमें कई बीजेपी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को ये पुरस्कार देकर एक गलत परंपरा को जन्म दे दिया है |

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments