Sunday, May 24, 2026
HomeTrending Nowउत्तराखंड : सीएम की कुर्सी पर कोई टिक नहीं पा रहा, क्षेत्रीय...

उत्तराखंड : सीएम की कुर्सी पर कोई टिक नहीं पा रहा, क्षेत्रीय दलों में नहीं रहा दमखम : नरेंद्र सिंह नेगी

पौड़ी, उत्तराखंड़ के पौड़ी में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने बार-बार सीएम बदले जाने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सीएम की कुर्सी पर कोई टिक नहीं पा रहा है। सीएम की कुर्सी इतनी गर्म है कि इसमें जो बैठ रहा है थोड़ी देर बाद चल दे रहा है। उत्तराखंड की राजनीति में स्थायित्व नहीं है। राष्ट्रीय दलों के हाईकमान सीएम की कुर्सी पर कभी इसको बैठा रहे है तो कभी उसको। नेगी ने कहा कि इसीलिए वह क्षेत्रीय दलों के समर्थक थे। लेकिन क्षेत्रीय दलों ने निराश किया। क्षेत्रीय दलों में अब कोई दमखम नहीं है।

उन्होंने वर्तमान में उत्तराखंड की राजनीतिक उठापठक पर क्षेत्रीय दलों को आड़े हाथों लिया है। नेगी ने कहा कि यहां के क्षेत्रीय दलों में दम खम नहीं है। क्षेत्रीय दलों ने निराश किया है। नेगी ने कहा कि मेरी अपनी सोच थी कि क्षेत्रीय दलों के पास ताकत व सत्ता आनी चाहिए। जिससे यहां के संसाधनों का सोच समझ कर उपयोग हो। यहां के दलों का हाईकमान दिल्ली में न बैठा हो। इसी सोच के चलते उन्होंने यूकेडी व उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का समर्थन किया था।

लेकिन दोनों दलों ने निराश किया। हालांकि नेगी ने यह भी कहा कि वह न कभी किसी राजनीतिक दल के सदस्य रहे, न हैं और न नहींं रहेंगे। वर्तमान में क्षेत्रीय दलों को समर्थन देने की बात पर नेगी ने कहा कि फिलहाल उनका किसी क्षेत्रीय दल को समर्थन देने का कोई इरादा नहीं है। नेगी ने उत्तराखंड भू-कानून बनाए जाने का भी समर्थन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments