Sunday, May 24, 2026
HomeTrending Nowडिजिटल इंडिया : पीएम मोदी ने दून के टैक्सी चालक हरिराम से...

डिजिटल इंडिया : पीएम मोदी ने दून के टैक्सी चालक हरिराम से की बात

देहरादून, वन नेशन वन राशन कार्ड पर हुआ संवाद, इस अवसर पर डिजिटल इंडिया अभियान के छह वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश भर के लाभार्थियों के साथ संवाद किया। इस क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देहरादून के हरिराम से बात की।

हरिराम हरदोई के निवासी हैं और देहरादून में रहकर टैक्सी चलाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिराम से वन नेशन वन राशन कार्ड पर संवाद किया। हरिराम के पास हरदोई का राशन कार्ड है और वह देहरादून में राशन लेते हैं,
इसके अलावा हरिराम भीम एप पर अपनी टैक्सी का भुगतान लेते हैं। इसी संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिराम से संवाद किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments