Thursday, April 25, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड: सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, चार सैन्यकर्मियों की...

उत्तराखंड: सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, चार सैन्यकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

देहरादून, सिक्किम में सेना की गाड़ी खाई में गिरने से चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। हादसा गंगटोक-नाथुला मार्ग पर हुआ। इन सैन्यकर्मियों में दो मृतक क्रमशः रामनगर और रानीखेत के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी सिक्किम में सेना के जवानों को ले जा रहा एक ट्रक बुधवार को खाई में जा गिरा जिससे तीन जवानों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना न्यू जवाहलाल नेहरू रोड पर हुई। यह मार्ग गंगटोक को सोमगो झील और भारत-चीन सीमा के निकट नाथुला से जोड़ता है।
अधिकारी के मुताबिक ट्रक में कुमाऊं रेजिमेंट के छह जवान सवार थे जो गंगटोक की तरफ जा रहे थे। यह हादसा चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के चलते हुआ। वाहन 600 फुट गहरी खाई में जा गिरा। चालक एवं दो अन्य जवानों की मौत मौके पर ही हो गई। सेना, बीआरओ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने इस दुर्गम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच बचाव अभियान चलाया। तीन घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में घायल जवानों को गंगटोक के सेना अस्पताल से बंगाल के सिलीगुड़ी में इलाज के लिए भेजा गया।

सैन्यकर्मियों की मौत पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी संवेदना और दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

उन्होंने लिखा है कि ‘सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हुए सेना के ट्रक में कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों के घायल होने के साथ ही तीन जवानों के दिवंगत होने की खबर अत्यंत दुःखद है। भगवान से पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना करता हूं।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments