Sunday, June 15, 2025
HomeTrending Nowदु:खद : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन,...

दु:खद : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत का निधन, एम्स में थे भर्ती

देहरादून, उत्तराखंड के ॠषिकेश एम्स से एक दुखद भरी खबर आ रही है, पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 4 बार के लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है, ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली है। बच्ची सिंह रावत के निधन से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्री बच्ची सिंह रावत जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे। वही नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments