Wednesday, June 18, 2025
HomeTrending Nowजगतगुरू रामानंद महाराज की 721 वी जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन

जगतगुरू रामानंद महाराज की 721 वी जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन

हरिद्वार 4 फरवरी (कुल भूषण)  मेला अधिकारी दीपक रावत व मेला आई जी संजय गुंजयाल  ने आदि जगत् गुरू रामानन्द महाराज की 721वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में महापीठ गोकुलधाम आंवले वाला भूपतवाला से श्रवण नाथ नगर तक निकाली जाने वाली शोभा यात्रा का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ करते हुये शोभा यात्रा में भाग लिया।

इससे पूर्व आचार्य महापीठ गोकुलधाम पहुंचने पर मेलाधिकारी दीपक रावत पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंजयाल  व अन्य अधिकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र उप मेलाधिकारी, किशन सिंह नेगी, महामण्डलेश्वर प्रेमदास महाराज, श्रीमहन्त रविन्द्रपुरी महाराज, विष्णुदास महाराज, जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी,  महंत दुर्गादास महाराज,  बाबा हठयोगी महाराज  उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments