ओलंपस हाई के छात्र आश्विक राठौड़ ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1

0
5908

देहरादून,  ओलंपस हाई के कक्षा 8 के छात्र आश्विक राठौड़ ने जून 2026 में आयोजित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआईएमसी) प्रवेश परीक्षा में 450 में से 360 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है।

उत्तराखण्ड के रहने वाले आश्विक की यह उपलब्धि उनके समर्पण, कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी इस सफलता से ओलंपस हाई और पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।

आश्विक को बधाई देते हुए ओलंपस हाई के प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ला ने कहा, “हमें आश्विक की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व है। ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करना एक शानदार उपलब्धि है, जो उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। आश्विक और उनके परिवार को हार्दिक बधाई। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here