पीआरडी जवानों ने महारैली आयोजित कर सरकार को चेताया

0
15

‘365 दिन रोजगार और मूल वेतन में डीए की मांग को दोहराया’

देहरादून, पीआरडी जवानों ने महारैली निकालकर लंबे समय से की जा रही अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच किया। महारैली में पूरे प्रदेश के पीआडी जवानों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और सरकार से उनकी मांगों पर यथाशीघ्र सकारात्क पहल करने की गुहार लगाई।
बुधवार को दो सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में घोषित महारैली में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पीआरडी जवान दून के परेड ग्राउंड में संगठन के प्रदेश अध्यक्षद किशन सिंह रावत एवं प्रदेश महासचिव वीर सिंह रावत की अगुवाई में एकत्र हुए। सीएम आवास तक निकाली गई रैली में पीआरडी जवानों ने प्रदेश सरकार से होमगार्ड की तर्ज पर 365 दिन रोजगार और मूल वेतन में महंगाई भत्ता दिए जाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि बीते लंबे समय से प्रदेश सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है जिसके चलते सरकार को चेताने के लिए महारैली का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here