नाबालिग से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

0
12

विकासनगर। नाबालिग बच्ची को जबरन कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सहसपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को पॉक्सो न्यायालय देहरादून में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार नौ नवंबर को पीड़ित बच्ची के परिजनों ने कोतवाली सहसपुर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अखिलेश कुमार (निवासी ग्राम करहला, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश हाल निवासी कोतवाली सहसपुर क्षेत्र ने उनकी नाबालिग पुत्री को जबरन अपने कमरे में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो अधिनियम की के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक वंदना नेगी को मामले की विवेचना सौंपी गई। जांच अधिकारी ने नौ नवंबर को आरोपी अखिलेश कुमार को बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया है। इस दौरान पुलिस ने उसे कोतवाली परिसर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाली सहसपुर मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी को पॉक्सो न्यायालय में पेश गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here