सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी

0
50

देहरादून, उत्तराखंड प्रदेश के सहकारी समिति कर्मचारियों की छः सूत्रीय जायज मांगों को लेकर प्रदेश के सभी 13 जनपदों के कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 12 वां दिन एवं क्रमिक अनशन का तीसरा दिन था।
पैक्स सचिव, कर्मचारी संयुक्त संगठन उत्तराखंड द्वारा चौथे चरण के तृतीय दिवस भी क्रमिक अनशन जारी रहा, जिसमें संगठन के सभी 13 जिलों से एक-एक कर्मचारी क्रमशः शीतल पासवान, भवान सिंह बिष्ट, धर्मानंद सेमवाल, दिनेश गोस्वामी, जुल्फान मोहम्मद, महेश चंद्र ओझा, महावीर सिंह रावत, विक्रम सिंह राणा, सोहन सिंह, अनुसुइया सिंह राणा, विरेन्द्र सिंह राठौर, योगेश पंत, योगेश कुमार द्वारा छः सूत्रीय मांगों के पूर्ण न होने के कारण विरोध प्रकट करते हुए अनुशासित रूप में क्रमिक अनशन के अंतर्गत भूख हड़ताल की गई।
देहरादून सहकारी क्रमचारी यूनियन केअध्यक्ष/प्रदेश मीडिया प्रभारी सन्दीप पैन्यूली ने कहा कि संयुक्त संगठन के 12वें दिन अपर निबंधक डी० आनंद शुक्ला प्रांगण में चल रहे धरना स्थल पर पहुंचे। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया एवं पुनः अपनी मांगों को अपर निबंधक के समक्ष रखा। अपर निबंधक डी० आनंद शुक्ला द्वारा समस्त 13 जिलों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही आपकी मांगों पर विचार किया जायेगा। दोपहर लगभग 1 बजे एक प्रतिनिधि मंडल को वार्ता हेतु बुलाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्षमणि नौटियाल द्वारा समस्त कर्मचारियों से धैर्य व अनुशासन बनाये रखने की अपील की एवं एकजुटता बनाये रखने हेतु अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here