दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

0
47

देहरादून(दीपक पंवार), कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में अंकिता को न्याय दिलाने और इस प्रकरण में दुष्यंत कुमार गौतम लेकर उठ रहे सवालों को लेकर उनके राज्यपाल के पद पर नियुक्ति और रोक लगाई जाने की मांग को लेकर आईएसबीटी से घंटाघर तक बाइक रैली निकाली।रैली जीएमएस रोड बल्लूपुर चौक से होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान घंटाघर पर काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया, और उन्हें पद से हटाये जाने की मांग की। इधर कुमारी शैलजा ने कहा कि आज उत्तराखंड के समस्त कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा में शामिल होकर यह दिखा दिया है कि उत्तराखंड वोट चोरी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही करेगा, और मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना ही पड़ेगा, और उत्तराखंड की बेटी अंकिता को हर सूरत में न्याय दिलाना होगा, कुमारी शैलजा ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस वीआईपी के नाम का खुलासा इन्हीं के अपने लोगों ने किया, और सरकार ने उनको लीगल इम्यूनिटी देते हुए सिक्किम का राज्यपाल बना दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां और उत्तराखंड के लोग इस अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अपमान का बदला हर हाल में लेना होगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का एक-एक जनमानस आज इसलिए आक्रोशित है, जिसका नाम अंकिता केस में कथित वीआईपी के रूप में सामने आया, उसकी पूरी भाजपा सरकार बचाने में जुट गई है। जबकि कथित वीआईपी का जिक्र वायरल ऑडियो में खुद बीजेपी के नेता ने किया, उन्होंने इस प्रकरण में सीबीआई जांच को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने सवाल उठाया कि जिनका नाम सामने आया आखिर क्यों ऐसे व्यक्ति को बचाने का प्रयास किया गया, और उनकी ताजपोसी करते हुए उन्हें सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया।
कुमारी शैलजा ने कहा कि जब बड़े-बड़े लोग खड़े हो जाते हैं तो तख्तोताज बदल जाते हैं। इसलिए इनके एक-एक दिन लगातार भारी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी ने इस राज्य के लिए संघर्ष किया था, उसी प्रकार कांग्रेस भी यहां की अस्मिता के लिए संघर्ष करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here