“प्रशासन के दम पर निष्पक्ष चुनाव को किया जा रहा प्रभावित”-विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन

0
9

देहरादून। कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मैंगलोर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने राज्य सरकार और चुनाव प्रबंधन पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में भारी गड़बड़ियां की जा रही हैं और लक्षित तरीके से नाम काटे जा रहे हैं।

काज़ी निज़ामुद्दीन ने निकाय, सहकारिता और छात्र संघ चुनावों (जैसे DAV कॉलेज देहरादून) का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रशासनिक तंत्र और पुलिस का दुरुपयोग कर चुनाव परिणामों को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची अधिकार दिल्ली चुनाव आयोग को सौंपे जाने की खबरों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के मताधिकार की रक्षा करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। पत्रकार वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here