देहरादून, बुधवार को वैश्य समाज उत्तराखंड द्वारा लोकतंत्र को मजबूत करने और निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एसआईआर प्रक्रिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशाल जन-जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया। वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के इस फैसले और निर्वाचन आयोग की नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
इस उद्देश्य को लेकर आज, बुधवार की सायं वैश्य समाज के सैकड़ों वैश्य बंधु गाँधी पार्क, देहरादून में एकत्रित हुए व जन-जागरूकता पदयात्रा निकालते हुए घंटाघर की ओर प्रस्थान किया व देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा
इस अवसर पर दीपक सिंघल, रमेश गोयल, अनिल गोयल, सचिन गुप्ता, श्याम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, निकुंज गुप्ता, अनिल गुप्ता, अमित गुप्ता महामंत्री, अजय सिंघल उपाध्यक्ष, मुकेश गोयल, इंद्रेश गोयल आदि उपस्तिथ रहे ।




