रुद्रप्रयाग – नन्दा अष्टमी दश्जूला छैत्र के जागतोली मैदान में पांच दिवसीय जागतोली दशज्यूला महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। शुभारंभ समारोह में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि एवं राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने अति विशिष्ट अतिथि शिरकत की तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे महोत्सव स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकजुटता को मजबूती प्रदान करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। नन्दा अष्टमी जैसे पावन पर्व पर आयोजित जागतोली दशज्यूला महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि दशज्यूला की पावन धरती महान विभूतियों की जन्म व कर्मस्थली रही है। महोत्सव अध्यक्ष जयवर्धन काण्डपाल ने अतिथियों का स्वागत एंव आभार व्यक्त किया । राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गांधीयन की अध्यक्षता में आज स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी। स्थानीय महिला मंगल दलों की टीमों ने भी पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणो व काश्तकारों को केन्द्र व प्रदेश द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दी जा रही है।
पांच दिवसीय दशज्यूला महोत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। महोत्सव के माध्यम से जहां स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है, वहीं क्षेत्र की पारंपरिक लोक संस्कृति, रीति-रिवाज और सामाजिक सरोकार भी मंच पर जीवंत हो रहे हैं। नन्दा अष्टमी के शुभ अवसर पर शुरू हुए महोत्सव ने जागतोली की धरती को उत्सव के उल्लास से भर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह जग्गी, भाजपा तल्लानागपुर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, केदारनाथ सुभाष रावत, गुप्तकाशी किरण शुक्ला, अगस्त्यमुनि नगर मनोज राणा, ग्रामीण बृजमोहन नेगी, पूर्व प्रधान महेन्द्र नेगी, बुद्धि बल्लभ थपलियाल, विजयपाल कठैत, प्रधान चंदा रावत, देवेन्द्र भट्ट, सुमन पंवार, कुसुम राणा, हेमा देवी, मानवेन्द्र कुमार, सुदर्शन राणा, सतवीर जग्गी, सम्पत्ति देवी, हीरा सिंह नेगी सहित महोत्सव पदाधिकारी, सदस्य व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।




