ड्राइवर डिग्निटी डे: TCI ने 7 राज्यों में स्वास्थ्य जांच शिविर और सड़क सुरक्षा सत्रों का किया आयोजन

0
1577

हरिद्वार। ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने ड्राइवरों के योगदान को सम्मान देने और उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ‘ड्राइवर डिग्निटी डे 2026’ मनाया। इस अवसर पर टीसीआई ने उत्तराखंड (हरिद्वार व रुद्रपुर), हरियाणा, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक समेत सात राज्यों के विभिन्न केंद्रों पर 1280 ड्राइवरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य काउंसलिंग का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान टीसीआई के सीईओ मनोज त्रिपाठी ने कहा कि भारत की आपूर्ति श्रृंखला को सुचारू बनाए रखने में ड्राइवरों की भूमिका अहम है और कंपनी उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आयोजन के तहत ‘टीसीआई सेफ सफर’ के माध्यम से ड्राइवरों को शराब पीकर वाहन न चलाने, मोबाइल का उपयोग न करने और गति सीमा के पालन जैसी सड़क सुरक्षा की जानकारियां दी गईं। साथ ही ड्राइवरों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here