रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के विजन को राज्य के विकास का मुख्य आधार बताया है।
पीआईबी के सहायक निदेशक संजीव सुन्द्रियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड़ से आये मीडिया के प्रतिनिधि मंडल से एक मुलाकात में सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पारंपरिक शराब के अलावा महुआ के फूलों से छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के तहत कई पौष्टिक और स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें महुआ के लड्डू, अचार, कुकीज, बिस्कुट, कैंडी, जैम और चॉकलेट आदि उत्पादन शामिल हैं जिन्हें एसएचजी की महिलाएं बना रही हैं जोकि ग्रामीणों और आदिवासियों की आजीविका का मजबूत साधन बन रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पीएम मोदी के जन्म दिवस पर आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम के तहत 36 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें हर बूथ पर 100 दीये जलाए जा रहे हैं। रायपुर के मरीन ड्राइव और महादेव घाट तथा बिलासपुर पुलिस मैदान में विशेष रोशनी व दीपदान किया गया। उन्होंने कहा कि आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई है। इसके तहत स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री की भव्य रंगोली बनाई गई। उन्होंन कहा कि विकसित भारत के संकल्प के तहत छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है जिसमें विकास के लिए 10 प्रमुख मिशन शामिल किए गए हैं। युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें रोजगार के अवसर देने और औद्योगिक विकास को गति देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है,
सीएम ने कहा कि राज्य के सांस्कृतिक धरोहरों (जैसे राजिम कुंभ और चक्रधर समारोह) को बढ़ावा देने के साथ-साथ सड़क और बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।




