देहरादून। महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए नया ‘बीई 6 स्पोर्टेक’ (BE 6 Sporteq) एडिशन लॉन्च किया है। देहरादून में आयोजित इस अनावरण कार्यक्रम का उद्घाटन महिंद्रा फाइनेंस के एमडी हरीश सूरी, डायरेक्टर प्रणव सूरी, सीओ विपिन शर्मा और यूके सर्किल हेड बंसी लाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


बीई 6 स्पोर्टेक सीरीज को परफॉर्मेंस, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम ओनरशिप अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। महिंद्रा ने स्पोर्टेक रेंज के तहत दो अतिरिक्त वर्जन—टॉप-ऑफ-द-लाइन ‘लॉन्च एडिशन’ और परफॉर्मेंस-केंद्रित ‘फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन’ भी पेश किए हैं।
प्रमुख विशेषताएं और फीचर्स:
-
8 मुख्य वेरिएंट्स: वन, टू, थ्री, थ्री+, फोर, एफई, एफई फोर और लॉन्च एडिशन।
-
12 आकर्षक रंग: रोसो इम्पल्सो, रूबी वेलवेट, ग्रेफाइट स्टॉर्म और फायरस्टॉर्म ऑरेंज सैटिन जैसे 4 नए रंग शामिल हैं।
-
फ्यूचरिस्टिक कॉकपिट: ‘टू’ वेरिएंट से आगे सभी मॉडलों में 3-स्क्रीन कोस्ट-टू-कोस्ट डिस्प्ले दिया गया है।
-
दमदार एक्सेलरेशन: फ्रीडम एडिशन में एक्सेलरेशन बूस्ट मोड है, जिससे यह 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 6.44 सेकंड में पकड़ लेती है।
-
‘माइया’ (MAIA) एआई आर्किटेक्चर: 6 उन्नत टेक सूट्स के साथ वाहन को अधिक इंटेलिजेंट, सेफ और पर्सनल बनाता है।
-
ओटीए (OTA) अपडेट्स: नई तकनीक और सॉफ्टवेयर अपडेट्स जनवरी 2027 से चरणबद्ध तरीके से मौजूदा BE 6, XEV 9e और XEV 9S ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
महिंद्रा रेसिंग से प्रेरित फॉर्मूला ई फ्रीडम एडिशन में तिरंगे एक्सेंट, स्पेशल ब्लैक एंड फायरस्टॉर्म ऑरेंज इंटीरियर थीम और ओरिजिनल टू-स्क्रीन डिजिटल कॉकपिट दिया गया है।
कंपनी के ऑटोमोटिव बिजनेस प्रेसिडेंट एवं महिंद्रा इलेक्ट्रिक के एमडी डॉ. वेलुसामी आर. ने कहा, “बीई 6 एक सॉफ्टवेयर-डिफाइंड वाहन (SDV) है। स्पोर्टेक एआई, पर्सनलाइजेशन और परफॉर्मेंस को एक साथ लाता है, जिससे वाहन समय के साथ अपने मालिक की जरूरतों के अनुसार लगातार बेहतर होता रहता है।”
वहीं, महिंद्रा के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस और ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने बताया कि बीई 6 स्पोर्टेक का नया केबिन डिजाइन और 3-स्क्रीन कॉकपिट ड्राइवर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनाने के साथ-साथ ड्राइविंग के रोजमर्रा के उत्साह को बढ़ाएगा।


Recent Comments