Wednesday, August 5, 2026
HomeTrending Nowहरित विद्यालय कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में शिक्षकों ने रोपे...

हरित विद्यालय कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में शिक्षकों ने रोपे पौधे

देहरादून, केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में आज हरित विद्यालय कार्यक्रम के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, विद्यालय के इको क्लब के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बच्चों का अवकाश होने के बाउजूद शिक्षकों ने विद्यालय में फल एवं अन्य प्रजाति के वृक्ष रोपित किये!

शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्राचार्य बसंती खम्पा ने कहा विद्यालय का इको क्लब एक महत्वपूर्ण शाखा है और अधिक से अधिक बच्चों एवं शिक्षकों को इससे जोड़कर विद्यालय को हरा भरा एवं साफ सुथरा रखा जा सकता है!

इको क्लब प्रभारी शीला सारशवस्त ने इस अभियान में जुड़ने के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया! वृक्षरोपण कार्यक्रम में उप प्राचार्य अलका तड़ीयाल, वरिष्ठ शिक्षक देवेंद्र सिंह, जितेंद्र रावत, अरविन्द पंकज, अन्नू थपलियाल, सविता चौधरी, प्रीति यादव, रचना पंत, डी एम लखेडा एवं गार्डनर शांति प्रसाद थपलियाल उपस्थिति थे!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments