Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने जूडो प्रतियोगिता में...

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: देहरादून की बेटी उन्नति शर्मा ने जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

देहरादून। देहरादून की बेटी की प्रतिभा का एक बार फिर विश्वस्तर पर डंका बजा है। इस बार जूडो में शहर की खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से जलवा बिखेरा है।स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें कामनवेल्थ गेम्स में जूडो प्रतियोगिता में देहरादून निवासी उन्नति शर्मा ने कांस्य पदक हासिल करने में सफलता प्राप्त की। उत्तराखंड दूसरे खिलाड़ी खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने भी बाक्सिंग में दमखम दिखाया, लेकिन वह क्वार्टर फाइनल में हार गए।उन्नति शर्मा के घर में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा है। शहर की प्रतिभावान खिलाड़ी के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमी भी गदगद हैं।सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी ने बताया कि उन्नति शर्मा ने जूडो 63 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया था, जबकि खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने 90 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। दोनों खिलाड़ी रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री से मुलकात करेंगे और इसके बाद उत्तराखंड लौटेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments