रुद्रप्रयाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सौजन्य से राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भीरी में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर में 65 के नेत्रों की जांच की गई व 10 ग्रामीणों को चश्में बांटे गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी के निर्देशन में भीरी में आयोजित मोतियाबिंद शिविर में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून की स्वास्थ्य टीम द्वारा 65 लोगों के नेत्रों की जांच की, जिसमें से 10 में मोतियाबिंद से ग्रसित पाए गए। जिनका देहरादून स्थिति विवेकानंद नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उन्हें विवेकानंद नेत्रालय रामकृष्ण मिशन आश्रम की टीम द्वारा रविवार को देहरादून ले जाया जाएगा। शिविर मं निकट दृष्टि दोष से पीड़ित 10 ग्रामीणों को चश्में भी वितरित किए गए व 40 लोगों को दवा वितरित की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर के तहत 01 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली में शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जनमानस से इन निःशुल्क शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील करते हुए बताया कि उक्त शिविरों से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र की आशा फेसिलिटेटर व आशा कार्यकत्री से संपर्क कर सकते हैं।
मोतियाबिंद शिविर में सेवा प्रदान करने वालों में विवेकानंद नेत्रालय, रामकृष्ण मिशन आश्रम, किशनपुर देहरादून के नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. नितिन रावत, दृष्टिमितिज्ञ सुभाष वर्तवाल, फार्मेसिस्ट सौरभ रावत, सहायक सूरज व सुरेश कुमार शामिल थे।


Recent Comments