रुद्रप्रयाग- तल्लानागपुर छैत्र के नारी गांव में नौज्यूला मंदिर समिति नारी सतेराखाल के तत्वावधान में तृतीय केदार स्वरूप भगवान श्री तुंगनाथ एवं मां चंडिका नारी देवी मंदिर परिसर में आयोजित 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आज पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। अनुष्ठान में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ जनपद रुद्रप्रयाग और देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पुण्य अर्जित किया।
अनुष्ठान का शुभारंभ भद्र निर्माण, पुरोहितों के आगमन तथा भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिदिन पंचांग पूजन, हवन, शिव महापुराण, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण एवं श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा, प्रवचन तथा नियमित आरती का आयोजन किया गया। 26 जून को विशेष जल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंतिम दिन पूर्णाहुति एवं श्री संवाद कार्यक्रम के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।
मंदिर समिति की देखरेख में संपन्न आयोजन में वैदिक अनुष्ठानों का संचालन आचार्य रमेश चंद्र सेमवाल के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और साधकों ने भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव एवं मां चंडिका नारी देवी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।
मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत, संरक्षक जयकृत सिंह बिष्ट तथा संरक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह बर्त्वाल ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, भक्तों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भगवान श्री तुंगेश्वर महादेव एवं मां चंडिका नारी देवी से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान मंदिर समिति के उपाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह बर्त्वाल, दयाल सिंह रावत, प्रेम सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष प्रकाश वीर सिंह नेगी, सचिव राजमोहन सिंह सजवान, बृजमोहन सिंह बिष्ट, सत्येन्द्र सिंह बर्तवाल , महिपाल सिंह नेगी, महेंद्र सिंह बर्त्वाल,यशवंत सिंह रावत, विक्रम सिंह रावत, विजय सिंह पेलड़ा, गजे सिंह सजवान, गोविंद सिंह नेगी, राय सिंह बिष्ट,बीर सिंह सजवान,बख्तावर सिंह बिष्ट जयवीर सिंह बिष्ट, मस्तान सिंह बिष्ट आनंद सिंह नेगी, धन सिंह पंवार , कुंवर सिंह सजवान, दलबीर सिंह सजवान,कैलाश चमोला, सुरेन्द्र प्रसाद मलवाल आदि समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित ग्राम प्रधान नारी, स्यूपुरी, ख़तेणा, सतेरा, जिला पंचायत सदस्य क्षेत्रपंचायत सदस्य सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।



Recent Comments