Monday, July 27, 2026
HomeTrending Nowविश्व रक्तदाता दिवस पर श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट ने लगाया...

विश्व रक्तदाता दिवस पर श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जमानवाला (जसपुर), विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा जूनियर हाई स्कूल, जमानवाला में रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती योगिता जोशी, ट्रस्ट की संरक्षिका श्रीमती कमला देवी, सचिव चंद्रवीर गायत्री तथा इस्लाम नगर के ग्राम प्रधान गीतेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
शिविर में 45 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया, जबकि 21 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से ग्राम प्रधान गीतेंद्र सिंह, समाजसेवी विमल कुमार तथा सुनील दत्त काला को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में जसपुर ब्लड सेंटर, जसपुर तथा अनीता मेमोरियल हॉस्पिटल, काशीपुर का विशेष सहयोग रहा। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने भी रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments