देहरादून, देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित खेल परिसर में ‘उत्तराखंड पिकलबॉल लीग सीजन-1’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दो दिवसीय लीग का उद्घाटन राज्यमंत्री एवं पिकलबॉल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार द्वारा किया गया। जिसमें विजेता टीम को 3 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 1 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा जाएगा !
दो दिन तक चलने वाली इस लीग में 6 टीमें भाग ले रही है जिसमें देहरादून स्मैश फोर्स* उधम सिंह नगर स्ट्राइकर्स* टिहरी वारियर* हरिद्वार स्मैशर्स* नैनीताल किंग्स* अल्मोरा एसेस* इंडियन पीकलबाल लीग फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस लीग में देश के अलग-अलग राज्यों के खिलाड़ी शामिल किये गये हैं।
आज खेले गए पहले मैच में देहरादून स्मैश फोर्स और उधमसिंह नगर के बीच विभिन्न वर्ग के मुकाबले हुए जिसमें महिला एकल में देहरादून की भूमि ने ऊधमसिंह नगर की सुचिता को 11-3 से पराजित किया, पुरुष वर्ग डबल्स में ऊधमसिंह नगर के विवेक एवं विनायक की जोड़ी ने देहरादून के अनमोल एवं अनुभव की जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 13-12 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया, , अन्य मुकाबलों में महिला डबल में प्रचीता और भूमि, लोकेश एवं उत्कर्ष विजेता रहे
टिहरी वारियर्स और नैनीताल के बीच खेले गए मुकाबलों में पुरुष डबल्स में टिहरी के दीपक एवं राजीव, महिला डबल्स में नैनीताल की कशिश एवं अनन्या और महिला एकल में टिहरी की मुस्कान ने अगले दौर में प्रवेश किया, अन्य टीमों के मुकाबले जारी हैं,
पिकलबाल लीग के शुभारंभ अवसर पर संघ के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट , सचिव अमित राना, टूर्नामेंट डायरेक्टर सुखबीर सिंह, संजय ठाकुर, तुलसी माथुर, आशीष पतंजलि, के के शर्मा, आकृति जोशी, मधुकांत कोशिक एवं साहिल उपस्थित थे , उत्तराखंड पीकलबाल संघ के महासचिव अमित राना ने बताया प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला कल सायं 7 बजे खेला जाएगा!



Recent Comments