Monday, June 1, 2026
HomeStatesUttarakhand182वें श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में मातृशक्ति सम्मान समारोह

182वें श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में मातृशक्ति सम्मान समारोह

‘ब्रह्मकमल शक्ति संस्था द्वारा मातृशक्ति को सम्मानित किया गया’

देहरादून, नगर निगम के वार्ड-35 क्षेत्र अंतर्गत श्रीदेवसुमन नगर भाग-1 स्थित शिव मंदिर में आयोजित ‘182वें श्री हनुमान चालीसा पाठ ‘ कार्यक्रम के अवसर पर ब्रह्म कमल शक्ति संस्था द्वारा क्षेत्र की सक्रिय मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।
ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि विगत साढ़े तीन वर्षों से निरंतर प्रत्येक सप्ताह श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर मातृशक्ति सनातन संस्कृति, धार्मिक चेतना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का प्रेरणादायी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक ऊर्जा एवं आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं, मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों का सहयोग एवं आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया गया ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुमित्रा ध्यानी एवं शिव मंदिर, श्रीदेवसुमन नगर भाग-1 कीर्तन मंडली की सदस्यगण मीनाक्षी शर्मा, संगीता वर्मा, सारिका चौधरी जी, रजनी वर्मा, कविता जैन, रेखा शर्मा, संतोष, रेखा गुप्ता , आशारानी, पल्लवी, निधि, मंजू देवी, किरन बाला सहित समस्त मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments