Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandस्व. प्रेम सिंह नेगी स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, ग्राम कुमाल्डी...

स्व. प्रेम सिंह नेगी स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, ग्राम कुमाल्डी और कोटद्वार की टीम रही विजेता

कोटद्वार(पौड़ी), कुमाल्डी रिखणीखाल में स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी की पावन स्मृति में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। को हुये फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि लैंसडाउन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक महंत दिलीप रावत रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक रावत ने कहा कि स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी वालीबॉल के लिए सदैव समर्पित रहे। उन्होंने अपने बचपन की घटना याद करते हुए कहा कि जब हमारे दादाजी के नाम पर वालीबॉल टूर्नामेंट हुआ था तब भी नेगी जी टीम लेकर आते थे, नेगी जी के नाम पर इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को खेल के प्रति प्रेरित करेंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम:
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग:
इस वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। ग्राम कुमाल्डी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि ग्राम बरखेत की टीम उपविजेता रही।

45 वर्ष से कम आयु वर्ग :
युवा खिलाड़ियों के वर्ग में कोटद्वार की टीम ने अपने बेहतरीन खेल के दम पर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बराई धूरा की टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद उपविजेता रही।
आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी के पुत्र विमल सिंह नेगी ने सफल आयोजन के लिए समिति के संयोजक विनोद जखमोला अध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह नेगी एवं सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, पूर्व खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments