रुद्रप्रयाग – केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। धाम में लगातार आस्था का सैलाव देखने को मिल रहा है। बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद एक सप्ताह के भीतर 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
बता दें कि 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गये थे। श्रद्धालुओं के उत्साह और सुव्यवस्थित प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बीच यात्रा जोरों पर चल रही है। यात्रा प्रारंभ होने के सातवें दिन आज मंगलवार को शांय 5 बजे तक 21,134 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। एक सप्ताह में बाबा केदारनाथ के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या रिकार्ड 2,07,452 तक पहुंच गई। यात्रा के प्रथम सप्ताह में ही दो लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए मुस्तैदी से जुटा हुआ है।



Recent Comments