Saturday, May 2, 2026
HomeTrending Nowमातृ शक्ति के नेतृत्व में भाजपा परिवार ने सुनी पीएम के मन...

मातृ शक्ति के नेतृत्व में भाजपा परिवार ने सुनी पीएम के मन की बात!

हजारों परिवारों की स्वगणना, अब जनगणना प्रक्रिया में प्रदेश करेगा शतप्रतिशत भागेदारी : भट्ट

देहरादून । भाजपा परिवार ने मातृ शक्ति के नेतृत्व में बूथ स्तर पर पीएम के मन की बात सुनी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने विश्वास दिलाया कि स्वगणना में प्रदेश के हजारों परिवारों की भागेदारी के बाद पीएम द्वारा आज जनगणना प्रक्रिया को लेकर की अपील को शतप्रतिशत अमल में लाया जाएगा।

मीडिया को दी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणादायक होता है। और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय यह कार्यक्रम तो पीएम के मुंह से जन जन की बात होती है। उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि देवभूमि तो पीएम के मन की बात को महसूस करती है, तभी उनकी जनगणना की अपील से पहले ही राज्यवासियों ने बढ़चढ कर से स्व गणना में भागेदारी की है। 62 हजार से अधिक परिवारों द्वारा खुद की गणना करना बताता है कि पीएम द्वारा जनगणना में भागेदारी की अपील पर शत प्रतिशत अमल भी किया जाएगा। वहीं उनका वैश्विक संघर्ष से उपजे, ऊर्जा संकट पर धैर्य और मजबूती से भारत के खड़े रहने का जिक्र, देशवासियों के विश्वास को अधिक सुदृढ़ बनाता है। संस्कृति संवर्धन और पारंपरिक कृषि को आर्थिक समृद्धि का आधार बनाने के सुझावों पर उत्तराखंड लगातार काम कर रहा है।

मातृ शक्ति नेतृत्व के क्रम में आज पार्टी प्रदेश मुख्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुना गया। जिसमें सरकार ने दायित्वधारी श्रीमती मधु भट्ट, श्रीमती विनोद उनियाल, डाक्टर गीता खन्ना, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री जगमोहन रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमति कमलेश रमन, महिला मोर्चा महामंत्री डाक्टर हिमानी वैष्णवी, प्रदेश मंत्री श्रीमती नेहा शर्मा, डाक्टर दिव्या नेगी, श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments