Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Now14 अप्रैल को देवभूमि आएंगे पीएम मोदी: दिल्ली-देहरादून हाईवे की देंगे सौगात

14 अप्रैल को देवभूमि आएंगे पीएम मोदी: दिल्ली-देहरादून हाईवे की देंगे सौगात

भाजपा कार्यालय में अहम बैठक: महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी।

देहरादून, भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य केंद्र 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून आगमन रहा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री एक बार फिर उत्तराखंड की जनता को देहरादून-दिल्ली हाईवे जैसी बड़ी सौगात समर्पित करने आ रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री का स्वागत पारंपरिक वाद्य यंत्रों और वेशभूषा के साथ किया जाएगा। इस दौरान एक विशाल रोड शो और भव्य जनसभा का आयोजन होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि यह हम सब की सौभाग्य की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि में आगमन होने जा रहा है हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड प्रदेश से विशेष लगाव है और जिसके चलते हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं प्रधानमंत्री जी समय-समय पर उत्तराखंड में नई सौगात के साथ उत्तराखंड वासियों का विशेष ध्यान रखते हैं और अब भी वह देहरादून दिल्ली हाईवे जनता को समर्पित करने वाले हैं इसका विधिवत उद्घाटन कर रोड शो करते हुए एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका स्वागत अपनी पारंपरिक वेशभूषा संस्कृति के साथ करेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को होने जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम का स्वरूप विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार कैबिनेट मंत्री खजानदास महापौर सौरभ थपलियाल विधायक उमेश शर्मा विनोद चमोली श्रीमती सविता कपूर सभी ने होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएं। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान महामंत्री विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों महानगर के सभी कार्यकर्ता पार्षद गण मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments