Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowसचिवालय सुपर लीग 2026: 'वॉरियर' का एकतरफा धमाका, 'स्पार्टन्स' ने रोमांचक भिड़ंत...

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ का एकतरफा धमाका, ‘स्पार्टन्स’ ने रोमांचक भिड़ंत में बाजी मारी

देहरादून, दिन के पहले मुकाबले में सचिवालय वॉरियर ने सचिवालय ईगल को बुरी तरह धो दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईगल की टीम वॉरियर की घातक गेंदबाजी के आगे ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम 15.2 ओवर में महज 65 रनों पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज विमल सिंह (19 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।वॉरियर के गेंदबाज राजीव तरियाल ने कहर बरपाते हुए 3 ओवर में केवल 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं सुनील जोशी, अशोक और नीरज ने एक-एक विकेट लिया। 66 रनों के छोटे लक्ष्य को वॉरियर ने महज 8 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सचिन रौथान ने 25 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 35 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच राजीव तड़ियाल को दिया गया।

दूसरा मैच स्पार्टन्स तथा स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन्स के कप्तान सचिन बिष्ट की शानदार अर्धशतकीय पारी (76 रन, 50 गेंद, 7 चौके, 4 छक्के) की बदौलत 20 ओवर में 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। नवीन सेमवाल ने 32 और जेम्स कुंजवाल ने अंत में 26 रनों का उपयोगी योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की टीम ने कड़ा संघर्ष किया। नीरज गिरी ने अंत तक लड़ते हुए 20 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि चंदन बिष्ट ने 35 और प्रदीप आगरी ने 31 रन जोड़े। हालांकि, टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। इस तरह सचिवालय स्पार्टन्स ने सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर्स को 5 रनों के करीबी अंतर से हराया स्पार्टन्स के लिए अमन लिंगवाल और मुरली मनोहर ने 2-2 विकेट लिए।

सचिन बिष्ट मैन ऑफ द मैच बने।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments