Sunday, April 19, 2026
HomeTrending Nowविदेशी शिक्षा के सपनों को दे रहा उड़ान, टी आई जी बना...

विदेशी शिक्षा के सपनों को दे रहा उड़ान, टी आई जी बना छात्रों का भरोसेमंद मार्गदर्शक

देहरादून। विदेश में उच्च शिक्षा हासिल करने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए टी आई जी एक भरोसेमंद मार्गदर्शक के रूप में उभरकर सामने आया है। उत्तर भारत से शुरुआत करने वाली यह संस्था पिछले एक दशक में 12,000 से अधिक छात्रों को विदेशों में पढ़ाई के अवसर दिलाने में सफल रही है और आज अंतरराष्ट्रीय शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन चुकी है।
कर्नाल, चंडीगढ़, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय टी आई जी कनाडा, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और न्यूजीलैंड जैसे देशों में शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करता है।
संस्था की “कैरियर-फर्स्ट” सोच इसे अन्य कंसल्टेंसी से अलग बनाती है। यहां केवल वीजा प्रक्रिया तक सीमित रहने के बजाय छात्रों के दीर्घकालिक करियर निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
टी आई जी की अनुभवी टीम छात्रों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उनके करियर लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए 1:1 काउंसलिंग के माध्यम से सही दिशा तय करने में मदद करती है। संस्था का मानना है कि पारदर्शिता, नैतिकता और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ही इसकी सफलता की मुख्य वजह हैं।
विदेश में पढ़ाई के बढ़ते रुझान के बीच टी आई जी जैसे संस्थान छात्रों को सही मार्गदर्शन देकर उनके सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments