Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowमॉल ऑफ़ देहरादून में गढ़वाली फीचर फ़िल्म "जलमभूमि", हुई रिलीज

मॉल ऑफ़ देहरादून में गढ़वाली फीचर फ़िल्म “जलमभूमि”, हुई रिलीज

देहरादून : आशा फिल्म के बैनर तले निर्मित गढ़वाली फीचर फिल्म “जलमभूमि” छह फरवरी से देश भर के कई सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है । बीते बुधवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके पोस्टर का अनावरण किया था । पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक के. राम नेगी और अभिषेक मैंदोला ने बताया कि फिल्म में अंकिता परिहार, अभिनव चौहान, नियो फरस्वान, राकेश गौर, सतीश कालेश्वरी, दिव्यांशी कुमोला, रश्मि अधिकारी सहित अन्य कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म वेगास मॉल द्वारका (दिल्ली), जयपुरिया मॉल गाजियाबाद, देहरादून के विभिन्न मॉल्स तथा के प्राइड, कोटद्वार में प्रदर्शित की जाएगी।

बात फ़िल्म के पहले दिन रिलीज की करें तो देहरादून के माल ऑफ़ देहरादून में बड़ी संख्या में दर्शक फ़िल्म को देखने पहुंचे। फ़िल्म देखने आए तमाम दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की। सभी ने कहा की आज जिस तरह से राज्य सरकार उत्तराखंड में फ़िल्म निर्माण के लिए सहायता प्रदान कर रही है इससे कही ना कहीं गढ़वाली /कुमाउनी फिल्मो के निर्माण में लोगो की रूचि बढ़ी है।

मूवी देखने आए दर्शकों ने कहा की जलमभूमि’ जैसी फिल्में केवल मनोरंजन का जरिया नहीं होतीं, बल्कि ये समाज से जुड़े गहरे और महत्वपूर्ण विषयों को जनता के सामने लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब कोई फिल्म सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखकर बनाई जाती है, तो वह समाज में एक सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में सफल रहती है। सिनेमा के माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत होती है और इससे समाज की जड़ों को मजबूती मिलती है।

निर्माता /निर्देशक के. राम ने कहा की फिल्म निर्माताओं को किसी भी प्रकार की प्रशासनिक अड़चन का सामना न करना पड़े, इसके लिए ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ की शुरुआत की गई है जो की प्रशंसनीय है।इस व्यवस्था के माध्यम से शूटिंग के लिए आवश्यक सभी अनुमतियां एक ही स्थान से और बहुत ही कम समय में प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

 

May be an image of text
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments