देहरादून, उत्तराखण्ड़ की राजधानी में सुबह एक युवती की हत्या से हड़कंप मच गया, मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक दून के पलटन बाजार में एक 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद दहशत और लोगों में भारी आक्रोश के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। मृतक युवती की पहचान गुंजन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, युवती घर से बाहर निकली थी और इसी दौरान एक युवक से बातचीत के समय उस पर अचानक हमला कर दिया गया। आरोपी ने धारदार हथियार (चापड़) से गला रेतकर युवती को मौत के घाट उतार दिया। घटना मछली बाजार कोतवाली क्षेत्र की है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में मछली बाजार स्थित एक दुकान में काम करता था और उसकी मृतक युवती गुंजन से पहले से पहचान थी। वारदात में इस्तेमाल चापड़ मिल गया है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी शादीशुदा था और उसका एक लड़का भी था। वहीं लड़की ने 31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था और आज सामने आया। दोनों की दो साल से दोस्ती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक युवती के बीच पूर्व में प्रेम संबंध था। आरोपी ने पहले भी युवती को जान से मारने की धमकी दी थी दोनों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
जनपद के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि वारदात आज सुबह 10 बजे हुई है। युवती बाजार में काम करती थी और सोमवार की सुबह स्कूटी से बाजार काम करने आई थी। इसी दौरान वहां आरोपी आकाश आया। आकाश की पिछले कुछ दिनों से युवती से बातचीत बंद थी। पुलिस टीम ने आरोपी आकाश को पकड़ लिया है।
एसएसपी ने आगे कहा कि युवती ने आरोपी के खिलाफ 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने कहा था कि आकाश मेरे ऊपर हमला कर सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। पुलिस दो से तीन बार आरोपी के घर पूछताछ के लिए गई, जहां आरोपी की पत्नी ने बताया कि आकाश तीन दिन से घर नहीं आया है और फोन बंद कर गायब है। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी थी। लेकिन आज अचानक आकाश ने मौका देखकर यह खौफनाक कदम उठा लिया, पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गयी, शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिये भेज दिया गया,फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस तैनात कर दिया गया ।



Recent Comments