Saturday, April 25, 2026
HomeStatesUttarakhandश्री नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का 13 फरवरी को होगा...

श्री नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का 13 फरवरी को होगा आयोजन

‘श्री नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला तैयारी को लेकर हुई बैठक’

उत्तरकाशी, श्री नालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्री नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाटोद्घाटन के अवसर पर होने वाले मेले की तैयारी को लेकर ग्राम पंचायत कमद के प्रधान भरत सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक विभिन्न आयोजनों को लेकर विचार विमर्श किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि पौराणिक समय से श्री नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाट (एक माह ) माघ माह की संक्रांति को बंद होते है और फाल्गुन संक्रांति को विधि विधान पूजा पाठ से कपाट खुलते है। मंदिर के कपाट खुलने के अवसर पर इस वर्ष से श्री नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का आयोजन के साथ भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास भी किया जायेगा। इसके साथ ही स्थानीय कला, संस्कृति, भोजन, सातों गांव की देव डोलियों एवं निशान के समागम के साथ महिला मंगल दलों के बीच पारंपरिक नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
स्थानीय कलाकारों के साथ साथ स्कूली बच्चों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। मेले में अतिथियों के लिए गढ़ भोज की व्यवस्था होगी। मेले के अवसर पर नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।
ग्राम पंचायत प्रधान कमद शभरत सिंह चौहान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती आरती नेगी के नेतृत्व में एक टीम सातों ग्राम पंचायत एवं महिला मंगल दलों को गांव गांव जाकर आमंत्रित करेगी साथ ही महिला मंगल दलों के द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिता के संदर्भ में चर्चा करेगी, युवक मंगल दल अध्यक्ष कमद श्री नरेंद्र सिंह नेगी (शेर सिंह नेगी) क्षेत्र के युवकों को प्रेरित करने के साथ ही अतिथियों के भोजन एवं जलपान की व्यवस्था देखेंगे।
मेला आयोजन समिति के रमेश चमोली जी ने विद्यालयों के द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी के साथ टेंट एवं साउंड सिस्टम की व्यवस्था की जिम्मेदारी ली।
बैठक में उपस्थित समिति श्री सते सिंह नेगी, श्री बच्चन सिंह चौहान, श्री यशवंत नेगी, श्री चैन सिंह पंवार, श्री रामेश्वर भट्ट, श्री बुद्धिलाल, श्री दिनेश लाल, श्री राजमणि, श्री शिवदत्त डिमरी, श्री उम्मेद नेगी, श्री हृदय लाल, श्री मुरारी लाल, श्री गंगा विष्णु नेगी आदि ने मेला आयोजन में विभिन्न जिम्मेदारी ली, बैठक में मेले की तिथि 13 फरवरी 2026 (फाल्गुन संक्रान्ति) निश्चित की गयी, इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गयी जो निम्न हैं,
-भगवान श्री नालेश्वर महादेव मंदिर का कपाटोंद्घटन
-श्री राम मंदिर का शिलान्यास
-देव डोलियों एवं देव निशान का समागम
-विभिन्न लोक कलाकारों एवं छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम
-महिला मंगल दलों के मध्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता
-नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत सम्मान
-गाजना पर्यटन सर्किट को विश्व के मानचित्र पर स्थान दिलाने पर चर्चा

इस मौके पर श्री नालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं जाड़ी संस्थान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि हम पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के पौराणिक धरोहरों को संरक्षित करने एवं क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं से रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। इस बार पहली बार श्री नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का आयोजन किया जा रहा है जो क्षेत्र के विकास एवं प्रवासियों को जड़ों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments