हल्द्वानी, यूएस नगर के किसान सुखवंत सिहं की आत्महत्या मामले में परिवार वालों ने कहा कि सरकार ने जो वादे किये हैं अगर उनको पूरा नहीं किया गया तो 20 जनवरी को हाईवे जाम किया जायेगा। वही उनका कहना है कि हमें प्रशासन द्वारा धोखाधड़ी से हड़पी गयी रकम के 25 प्रतिशत वापस दिलाये गये है।
शनिवार रात को ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह के द्वारा अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या कर ली गयी थी। जिसके बाद आक्रौशित लोगों से सरकार के द्वारा बात कर कुछ वायदे किये गये थे। आज यहां उनके परिवार वालों का कहना है कि सरकार व प्रशासन ने जो भी वादे परिवार के साथ किये थे तथा परिवार को भरोसा दिलाया था वह उस भरोसा पर खरा उतरें। उनका कहना है कि अगर सरकार व प्रशासन अपने वायदों से पीछे हटता है तो इसका अंजाम बुरा होगा। सरकार या प्रशासन यह ना समझे की सुखवंत सिंह का अंतिम संस्कार हो गया है तो अब कुछ नहीं होगा। उनके परिवार वालों का कहना है कि मृतक का अतिंम संस्कार हो गया है जिसके बाद वह प्रशासन व सरकार को अपने वायदे से मुकरने नहीं देंगे। अगर 19 जनवरी तक सरकार व प्रशासन ने सुखवंत सिंह के परिवार वालों से जो वायदे किये हैं उसको पूरा नहीं किया जाता है तो 20 जनवरी को आसपास के सभी हाईवे जाम कर दिये जायेंगे। जिसका पूरी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।



Recent Comments