Saturday, April 25, 2026
HomeStatesUttarakhandऊखीमठ में फिर भालू का हमला, गम्भीर रूप से घायल महिला...

ऊखीमठ में फिर भालू का हमला, गम्भीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल किया रेफर

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – जनपद में मानव बन्यजीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा। आज ऊखीमठ स्पताल के पास रिहायशी इलाके में घुसे भालू ने एक स्थानीय महिला पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। महिला को उपचार हेतु ऊखीमठ अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
घटना अपराह्न 3 बजे की बताई जा रही जब 32 वर्षीय रचना देवी घास के लिये घर के निकट गयी थी। अचानक भालू ने उनपर हमला कर दिया। जिसमें वे बुरी तरह ज़ख़्मी हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र ऊखीमठ में भर्ती किया गया जहां से उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रैफर किया गया। छैत्र में भालू की दहसत बनी हुई है। लोग बन्यजीव हमलों को लेकर चिंतित हैं व शासन प्रशासन से बन्यजीव हमले रोकथाम के लिये उचित कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments