Saturday, April 25, 2026
HomeTechnologyशीतकालीन पर्यटन बढ़ने से युवाओं को मिलेगें रोजगार के अवसर- राहुल

शीतकालीन पर्यटन बढ़ने से युवाओं को मिलेगें रोजगार के अवसर- राहुल

रुद्रप्रयाग – शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा जनपद रुद्रप्रयाग के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के तत्वावधान में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के अंतर्गत मोहनखाल से चोपता–तुंगनाथ तक ट्रैकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 19 युवाओं को ट्रैकिंग से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में 03 प्रशिक्षक एवं 05 अन्य सहायक कर्मियों सहित कुल 27 सदस्यीय दल प्रतिभाग कर रहा है। यह कहना है जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे का।
आज जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे द्वारा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में दक्ष बनाएगा, बल्कि शीतकालीन पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments