देहरादून(डोईवाला), सामाजिक सरोकार को लेकर देश की महारत्न कंपनी ओएनजीसी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है, इसी परिपेेक्ष में विधानसभा डोईवाला क्षेत्र में विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओएनजीसी की ओर से निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत आरओ एवं वॉटर कूलर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण विकास सहयोग समिति के माध्यम से संचालित इस पहल के अंतर्गत क्षेत्र के विद्यालयों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई।
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक बृज भूषण गैरोला की मौजूदगी में 14 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को आरओ एवं वॉटर कूलर प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक गैरोला ने ओएनजीसी की इस पहल को शिक्षा संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सीबी लखेड़ा, संस्था के अध्यक्ष जितेन्द्र सिमल्टी, ओएनजीसियन एल. एम. लखेड़ा, विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण तथा क्षेत्र के पार्षद राकेश डोभाल, राजेश भट्ट, ईश्वर रौथाण और विनीत मनवाल उपस्थित रहे।



Recent Comments