रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड क्रान्ति दल ने सरकार पर उत्तराखंड में बढ़ते वन्यजीव हमलों के प्रति उदासीनता का आरोप लगाया। उक्रांद ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुये कहा कि प्रदेश भर में मानव बन्य जीव संघर्ष के लिये सरकार दोशी है। सरकारी अमला पूरी तरह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहा है।
आज उत्तराखंड क्रान्ति दल जनपद रुद्रप्रयाग के जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुये उत्तराखंड क्रान्ति दल के नव नियुक्त केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली व जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण ने प्रदेश व जनपद में तमाम अव्यवस्थाओं पर सरकार की नाकामी उजागर करते हुये कहा कि राज्य सरकार पहाड़ वासियों के प्रति उदासीन है।
उक्रांद केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली ने कहा कि रासन कार्ड सत्यापन का मामला हो या वोटर लिस्ट गहन पुनरिक्षण का प्रकरण हो आम जनता परेशान हैं। सरकार के सभी कार्यक्रम असंमजस पूर्ण है।
उक्रांद जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण ने कहा कि जनपद की विकास योजनाएं पार्टी विशेष के नेताओं की भेंट चढ़ गयी। बिजली , पानी , सड़क, स्वास्थ्य सब पार्टी विशेष के ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने तक सिमित हो गयी। विधायक स्वयं ठेकेदारियों में मस्त हैं।
उक्रांद केन्द्रीय संगठन मंत्री विष्णु कांत शुक्ला ने कहा कि जनपद में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पीएमजीएसवाई केवल कुछ चुनिंदा ठेकेदारों की जागीर बन कर रह गये। जनता के प्रति इनकी कोई जवाबदेही नहीं है।
केन्द्रीय मंत्री बलबीर चौधरी ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि एक ओर अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा तो दूसरी तरफ जिला प्रशासन की शह पर सुमेरपुर में सभी पर्यावरणीय मानकों को ताक पर रखकर बहुत मंजिला इमारत बन रही है। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शासन प्रशासन की नाकामी के खिलाफ बृहद आंदोलन की बात कही।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कैप्टन रणबीर सिंह,जिला महामंत्री अजीत सिंह भंडारी, दीप प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, महेश अवस्थी,रवि राणा, राय सिंह पंवार, उपेन्द्र पंत, विक्रम सिंह फर्स्वाण, आदि उपस्थित थे।



Recent Comments