Saturday, May 2, 2026
HomeTrending Nowपंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का भव्य शुभारम्भ

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में शीतकालीन यात्रा का भव्य शुभारम्भ

रुद्रप्रयाग – पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में आज बृहस्पतिवार को शीतकालीन यात्रा का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर जीएमवीएन ऊखीमठ परिसर से लेकर ओंकारेश्वर मंदिर तक महिला मंगल दल, युवा मंगल दल तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम के दौरान केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, बद्री–केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया।
केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि वे भगवान ओंकारेश्वर से क्षेत्र तथा प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर यात्रा का शुभारम्भ कर चुके हैं। इस वर्ष भी उसी उत्साह और भव्यता के साथ यात्रा का आरम्भ किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालु भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने आएँगे।
जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि आज से शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं। सड़क, पेयजल, विद्युत, पार्किंग एवं सुरक्षा के सभी प्रबंधों को समय रहते दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा का सीधा लाभ जिले की स्थानीय आर्थिकी पर पड़ता है तथा यात्रा से स्थानीय लोगों की आजीविका भी सुदृढ़ होती है।
ओंकारेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग ने कहा कि यह मंदिर पंचकेदार की गद्दी स्थली है। यहाँ दर्शन करने से भगवान केदारनाथ के दर्शन का ही पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में ओंकारेश्वर मंदिर पहुँचकर पुण्य अर्जित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बद्री–केदार समिति के सदस्य विनीत पोस्ती, ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्वाण, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, मंदिर समिति से जुड़े पुजारी, कीर्तन मंडल के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।May be an image of ‎temple and ‎text that says "‎ማክያ शीतकालीन यात्रा विनांक 04 दिसम्बर 2025 स्थान: यचकेवार गददी स्थल कारे करेश्वर मह्टिद ऊ्रीमठ ऊन परमठ वेशरसरड ऊग्यीमर 보다로 रुप्प्याग የባችዎፕንን ハか 특별태전 ክናል রশন ח اولم निवेदक: जिला प्रशासन रुद्रपरयाग फरता ह|‎"‎‎

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments