Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowओएनजीसी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार

ओएनजीसी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार

नयी दिल्ली (भाषा), ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है।
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए एक आधिकारिक आदेश में कहा गया अरुण कुमार सिंह (63) छह दिसंबर, 2026 तक ओएनजीसी के चेयरमैन के रूप में बने रहेंगे।
अरूण कुमार 2022 में 60 वर्ष के करीब की उम्र में पहली बार किसी प्रमुख सरकारी सार्वजनिक उपक्रम के चेयरमैन बने थे। अब एक अभूतपूर्व कदम के तहत, उनका कार्यकाल 64 वर्ष की आयु तक बढ़ा दिया गया है। वहीं उद्योग के सूत्रों ने कहा कि सिंह ओएनजीसी प्रबंधन में बहुत जरूरी स्थिरता लेकर आए हैं, जिससे कच्चे तेल के उत्पादन में एक दशक से चली आ रही गिरावट को दूर करने में मदद मिली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments