Saturday, April 25, 2026
HomeTrending Nowएशियन स्कूल ने जीता 8वीं सेलाकुई क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

एशियन स्कूल ने जीता 8वीं सेलाकुई क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

देहरादून। एशियन स्कूल ने बुधवार को जीआरडी वर्ल्ड स्कूल को 6 विकेट से पराजित कर 8वीं सेलाकुई अखिल भारतीय अंतर विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-19 बॉयज) का खिताब जीत लिया। यह टूर्नामेंट 21 से 26 नवंबर तक सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर आयोजित किया गया था।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीआरडी वर्ल्ड स्कूल की टीम 19.5 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। जवाब में एशियन स्कूल ने 16.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

छह दिन तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में कुल 2,163 रन बने, 28 छक्के और 195 चौके लगे। गेंदबाजों ने 167 विकेट हासिल किए और 14 मेडन ओवर फेंके। टूर्नामेंट के दौरान 6 खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments