Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandछात्रों में कक्षा से अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति स्वयं उनके भविष्य के...

छात्रों में कक्षा से अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति स्वयं उनके भविष्य के लिए घातक : अग्रवाल

विश्वविद्यालय और शासन के अधिकारी छात्र हित में कार्य करें : डॉ. सुनील

देहरादून, राजकीय डिग्री कॉलेज मालदेवता में छात्र संघ प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए निजी कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने छात्रों के बीच बढ़ती हुई कक्षा से अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति को छात्रों के स्वयं के भविष्य के लिए घातक बताया, उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को गंभीरता से ग्रहण करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि आज शिक्षा को जोड़ दिया गया है डिग्री से और डिग्री को जोड़ दिया गया है l नौकरी से और जब नौकरी नहीं मिलती तो युवा पेड़ और टंकियां पर चढ़ते हैं लेकिन जो छात्र पढ़कर शिक्षा ग्रहण करते हैं वह आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं और उन्हें एक नौकरी न मिलने के कारण फ्रस्ट्रेशन नहीं होता बल्कि वह अपने ज्ञान से कई अन्य कार्यों की ओर अग्रसर होते हैं जो पढ़कर शिक्षा ग्रहण करता है वही समाज में नए-नए आविष्कार करता है और वही अपने आप को शिक्षा और संस्कारों से युक्त करते हुए अपने परिवार और अपने प्रदेश एवं देश के उन्नति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है उन्होंने छात्रों का आह्वान किया की जीवन में जब तक सीखने का मौका मिले सीखते रहे क्योंकि शिक्षा का कभी अंत नहीं होता इस अवसर पर डॉ अग्रवाल ने शासन और विश्वविद्यालय की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह उठाएं उन्होंने कहा की सीयूईटी हो या समर्थ पोर्टल कोई भी नीति छात्रों की सुविधा के लिए बनाई जानी चाहिए लेकिन हमारे प्रदेश में समर्थ पोर्टल का प्रयोग पूरी तरह से असफल हो चुका है समर्थ पोर्टल को बार-बार खोलने और बंद करने के खेल से छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है l
डॉ. अग्रवाल ने यह भी कहा की श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की स्थापना को 15 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अभी तक राज्य सरकार अपने इस विश्वविद्यालय में पूरी तरह से नियमित स्टाफ नियुक्त नहीं कर पाई है, जबकि उक्त विश्वविद्यालय में ढाई सौ से ज्यादा कॉलेज एफिलिएटिड है लेकिन अधिकतर स्टाफ अभी तक डेपुटेशन पर है जिसके कारण छात्रों की छोटी-छोटी समस्याएं लंबे समय तक लटकी रहती है, डॉ. अग्रवाल ने छात्र संघ के पदाधिकारी से छात्र हितों हेतु लगातार सकारात्मक प्रयास करते रहने का आह्वान किया इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारी गण कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद अग्रवाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र रावत, महेंद्र सिंह नेगी, हेमा पुरोहित, उपेंद्र थापली एवं प्रकाश नेगी ने भी छात्रों को संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments