Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedआपरेशन स्वास्थ्य पद यात्रा का रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत

आपरेशन स्वास्थ्य पद यात्रा का रुद्रप्रयाग में भव्य स्वागत

रुद्रप्रयाग , प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य ब्यवस्था को लेकर चौखुटिया से देहरादून तक पद यात्रा का रुद्रप्रयाग में स्थानीय लोगों द्वारा भब्य स्वागत किया गया।

पूर्व सैनिक भुवन कठायत की अगुआई में 24 अक्टूबर चौखुटिया अल्मोड़ा से चली पद यात्रा कल शांय रुद्रप्रयाग पहुंची। रात्रि विश्राम रुद्रप्रयाग में करने के बाद आज यात्रा श्रीनगर के लिये रवाना हुई। जन गीतों व नारों के माध्यम से आंदोलनकारी पद यात्री जनता को जागरूक करते हुये देहरादून कूच कर रहे हैं। आंदोलनकारी भुवन कठायत का कहना है कि यात्रा के देहरादून पहुंचने पर मुख्यमंत्री आवास कूच किया जायेगा। राज्य बनने के 25 साल बाद भी पहाड़ के अस्पताल डाक्टरों व सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

पद यात्रा में पूर्व विधायक द्वाराहाट पुष्पेश त्रिपाठी, आशीष नेगी, नन्दिता भटृ , जिला पंचायत सदस्य अल्मोड़ा सरस्वती किरोला, चन्दा कोहली सहित दर्जनों लोग शामिल हैं। रुद्रप्रयाग में स्थानीय लोग पद यात्रा में शामिल हुये। सूरत सिंह झिक्वाण,अजीत भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कप्रवाण, देवेन्द्र चमोली, आशुतोष भंडारी, जिताकर जंगवाण, राय सिंह पंवार, अशौक चौधरी, दिनेश बर्तवाल, विपिन विष्ट सहित दर्जनों लोग पद यात्रा में शामिल हुये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments