Sunday, July 26, 2026
HomeTrending Nowदशहरा में इस बार दून में जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण

दशहरा में इस बार दून में जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण

देहरादून, दशहरा पर्व की तैयारियां पूरे देश जोरों-शोरों से चल रही है। दून में भी दशहरा मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है, राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला आकर्षण का केन्द्र रहेगा इसके साथ ही 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतले भी बनाये गये हैं। बन्नू बिरादरी की ओर से आयोजित दशहरा मेले में रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाने के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है। परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी तमाम इंतेजामत किया जा रहे हैं। हर साल दशहरा मेला के दौरान परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई बार अव्यवस्थाएं भी होती हैं, जिसके चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं।
आतिशबाजी के लिए एक अलग ही जगह चिन्हित की जाती है, जिसके चारों तरफ बैरिकेड लगाया जाता है ताकि लोग वहां न पहुंच पाए। फिलहाल, परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगा दिया गया है और लंका का स्ट्रक्चर भी आधा तैयार कर लिया गया है और 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन से एक दिन पहले यानी 1 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी।
परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगाए जाने के बाद से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग ग्राउंड में पहुंचकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं। परेड ग्राउंड में विजय दशमी के दिन रावण पुतला दहन के दौरान हर साल मुख्यमंत्री भी शामिल होते रहे हैं। ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि इस साल भी रावण पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दशहरा मेले में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments