Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowसीएम ने की बेरोजगार संघ से भूख हड़ताल तोड़ने की अपील

सीएम ने की बेरोजगार संघ से भूख हड़ताल तोड़ने की अपील

‘छात्रों ने अपनी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही’

हल्द्वानी, सीएम धामी ने पेपर लीक मामले में बेरोजगार संघ केे भूपेंद्र कोरंपा से बातचीत कर उनसे भूख हड़ताल तोड़ने की अपील की। जिसे भूपेंद्र द्वारा सिरे से खारिज करते हुए अपनी मांगे नहीं माने जाने तक स्वीकार करने से इन्कार कर दिया गया है।
आपको मालूम हो कि पिछले दिनों यूकेएसएसएससी की परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। इस मामले ने इतना जोर पकड़ लिया कि पूरे प्रदेश के युवा बेरोजगार आक्रोशित हो गये और उन्होने जगह—जगह धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। युवा बेरोजगारों की मांग है कि उक्त परीक्षा को रद्द कर दिया जाये साथ ही इस माले की सीबीआई जांच करायी जाये। हालांकि सरकार की ओर से इस मामले की एसआईटी जांच करायी जा रही है। लेकिन युवा बेरोजगार इससे संतुष्ट नही है। युवा बरोजगारों की ओर से हल्द्वानी में भूख हड़ताल भी की जा रही है।
यरविवार को सीएम धामी ने इस पर संज्ञान लेते हुए उनसे भूख हड़ताल तोड़ने की अपील की गयी लेकिन युवा बेरोजगारों ने इसे सिरे से नकार दिया और अपनी मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments