Thursday, June 4, 2026
HomeTrending Nowसंदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पत्रकार का शव नदी से बरामद

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए पत्रकार का शव नदी से बरामद

उत्तरकाशी, इसी माह 18 सितंबर की रात से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए पत्रकार का शव आज सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद कर लिया गया। पत्रकार की कार नदी में गिरी हुई मिली थी, लेकिन कार के भीतर से कोई नहीं मिला था। काफी काफी खोजबीन के बाद रेस्क्यू टीमों ने आज उनका शव जोशीयाडा झील से बरामद कर लिया है।
विदित हो कि 18 सितम्बर से पत्रकार राजीव प्रताप रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गये थे। जिनकी कार नदी में गिरी मिली थी। तभी से रेस्क्यू टीमें उनकी खोजबीन कर रही थी। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने गंगोरी से लेकर जोशीयाडा झील तक व्यापक सर्च अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव जोशियाणा बैराज क्षेत्र से बरामद हुआ। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, एनडीआरएफ के गजराज सिंह और पुलिस कर्मी रंजीत मौके पर पहुंचे। वहीं, पत्रकार की मौत की खबर से स्थानीय पत्रकार जगत और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments